घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

गुरु घासीदास जी के अपमान पर सतनामी समाज ने जताई कड़ी आपत्ति, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सतनामी समाज बोला — गुरु घासीदास जी का अपमान बर्दाश्त नहीं, प्रशासन तुरंत करे कार्रवाई

घरघोड़ा (रायगढ़) 31 अक्टूबर 2025। सोशल मीडिया पर विजय राजपूत नामक व्यक्ति व उसके साथियों द्वारा परम पूज्य गुरु घासीदास जी के प्रति आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सतनामी समाज घरघोड़ा ने शुक्रवार को गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समाजजनों ने बताया कि दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गुरु घासीदास जी के प्रति अमर्यादित शब्दों और गाली-गलौज भरी टिप्पणियां की गईं, जिससे सतनामी समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

ज्ञापन के माध्यम से समाज ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों की जल्द पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष – जने कुर्रे, प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष – अकबर कुर्रे, सतनामी समाज नगर अध्यक्ष – उमेश लहरे, समाजसेवक – भेखराज खडबंदे, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष – भरत खंडेल, सतनामी समाज टेरम गांव अध्यक्ष – केशव, प्रताप जोल्हे, प्रदीप रात्रे, प्रियांशु बघेल, विभाष बर्मन, प्रदीप बंसे, आकाश लहरे, जय किशन लहरे, जगेश्वर कुर्रे, राजू सोनवानी, संजय डोंडे (पार्षद वार्ड क्रमांक 07), विमला जोल्हे (पार्षद वार्ड क्रमांक 04) सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सतनामी समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विजय राजपूत सहित उसके साथियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजजन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *