घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

ग्राम रायकेरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

रायगढ़/घरघोड़ा 29 अक्टूबर 2025। ग्राम रायकेरा में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक चलेगा। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासियों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास श्री रोमेश दास जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कथा का शुभारंभ होता है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र और तुलसी विवाह जैसे दिव्य प्रसंगों का वर्णन भक्तिभाव से किया जा रहा है।

कथा स्थल हाई स्कूल के पास, रायकेरा (घरघोड़ा) में भव्य रूप से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से मधुसूदन चौहान, समेनाथ माझी, बबलू साहू, हेमकुमार राठिया, आनंद बेहरा, गमलेश यादव, कैलास राठिया, गांडराय केवट, इंद्रा राठिया, देसीराम सहित समस्त ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

श्रीमद् भागवत कथा वीडियो

कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, संस्कार एवं भक्ति भावना को जागृत करना है।

आयोजक: समस्त ग्रामवासी रायकेरा एवं क्षेत्रवासी
स्थान: हाई स्कूल के पास, रायकेरा (घरघोड़ा), जिला रायगढ़ (छ.ग.)
अवधि: 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक

भक्ति, ज्ञान और संस्कार से ओतप्रोत इस आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *