घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

घरघोड़ा की कीर्ति को एलएलबी में स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्यपाल रामेन डेका एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के करकमलों से मिला सम्मान

रायगढ़,घरघोड़ा 27 अक्टूबर 2025। तहसील अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश गुप्ता की सुपुत्री अधिवक्ता कीर्ति गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने बिलासपुर स्थित डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय से एलएलबी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर घरघोड़ा और तमनार ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया है।

कीर्ति गुप्ता को यह स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका एवं केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के करकमलों से प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से घरघोड़ा अधिवक्ता संघ सहित पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

वर्तमान में कीर्ति गुप्ता घरघोड़ा न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, गुरुजनों और परिजनों को देते हुए कहा—

“पिताजी की प्रेरणा और गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही मैं इस मुकाम तक पहुँची हूँ। भविष्य में मेरा उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने में पूरी निष्ठा से कार्य करना है।”

कीर्ति गुप्ता के परिवार में बड़ी बहन डेंटिस्ट हैं, एक भाई वकालत की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा भाई व्यवसाय से जुड़ा है।

उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *