छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भिलाई : अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भवती महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़, सुपेला थाना में मामला दर्ज

दुर्ग-भिलाई, 17 अक्टूबर 2025। शहर के नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड जांच कराने गई एक गर्भवती महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला नियमित जांच के लिए इमेज डायग्नोसिस सेंटर पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के बहाने महिला के साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने बताया कि जांच के दौरान डॉक्टर ने आपत्तिजनक हरकतें कीं और अनुचित व्यवहार किया, जिससे वह असहज हो गई। इस दौरान कक्ष में कोई नर्स मौजूद नहीं थी।

घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुपेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और देर रात आरोपी डॉक्टर डॉ. गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इस घटना के बाद डायग्नोसिस सेंटर संचालक द्वारा अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए केस वापस लेने से इंकार कर दिया।

इस संबंध में दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि “डायग्नोसिस सेंटर में महिला से छेड़छाड़ की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पर सुपेला थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।”

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और चिकित्सक की हरकत की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *