रायगढ,लैलूंगा

बाइक नहीं देने पर बेटे ने पिता को टांगी से किया घायल,आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 20/06/2025 ! लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया। घटना 17 जून की रात करीब 9:30 बजे की है जब 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक ईगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का एवं इलियास केरकेट्टा की प्रमुख भूमिका रही।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *