छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला पंचायत रायगढ़ में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने संभाला पदभार

रायगढ़, 07 अक्टूबर 2025। जिले के नए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अभिजीत बबन पठारे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री पठारे ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें समर्पण, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि विकास के लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँच सकें।

नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए समान भागीदारी और समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *