
रायगढ़ 9 अक्टूबर 2025। चक्रधरनगर पुलिस ने 7 अक्टूबर मंगलवार शाम मानकेश्वरी मंदिर के मेला स्थल (जामगांव) में दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो धारदार हथियार (फरसा) लेकर आम जनता को भयभीत कर रहे थे।

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरोहित चौहान (उम्र 28 वर्ष, निवासी जामगांव कोलाईबहाल) और संजू मिर्धा (उम्र 25 वर्ष, निवासी सराईपाली) के रूप में हुई।
मौके से पुरोहित चौहान के कब्जे से लोहे का धारदार फरसा जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें रिमांड पर भेजा।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे की टीम शामिल थी।
पुलिस का संदेश:
जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
चक्रधरनगर पुलिस थाना, रायगढ़