
घरघोड़ा (रायगढ़), छत्तीसगढ़ 16 अक्टूबर 2025। पत्रकारिता जगत में अपनी सशक्त लेखनी, जनपक्षीय दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान बनाने वाले सुनील जोल्हे को C News Bharat द्वारा प्रदेश स्तरीय नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ स्थित चैनल के हेड ऑफिस से जारी नियुक्ति आदेश के तहत श्री जोल्हे को छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संवाददाता (Special Correspondent) के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस दायित्व के साथ चैनल ने प्रदेश में अपनी संवाददाता टीम को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील जोल्हे ने C News Bharat के प्रधान संपादक श्री पवन शर्मा सहित संपूर्ण चैनल प्रबंधन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा —
“मुझे जो विश्वास और अवसर प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं चैनल प्रबंधन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं इसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ।”
गौरतलब है कि सुनील जोल्हे लंबे समय से जनहित, सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से रही है।



