घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

घरघोड़ा में जैत खांभ से जोड़ा जैत खांभ निर्माण हेतु भूमि पूजन, समाज में एकता और समरसता का संदेश

घरघोड़ा (रायगढ़) 4 नवंबर 2025। घरघोड़ा अंबेडकर चौक में स्थित जैत खांभ को जोड़ा जैत खांभ में रूपांतरित करने के लिए आज विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रतिनिधि एवं मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनों ने समाज में एकता, समरसता और समानता का संदेश देते हुए सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया।

कार्यक्रम स्थल पर भक्तिभाव और उत्साह का वातावरण बना रहा। समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि जोड़ा जैत खांभ निर्माण से समाज में एकता की भावना और मजबूत होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, परंपरा और संस्कृति से प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर समाज सेवक-भेखराज खड़बंदे,प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष-जने कुर्रे, संजय डोंडे (पार्षद वार्ड क्रमांक 07), समाज सेवक बोधी बंसे, सतनामी समाज घरघोड़ा अध्यक्ष- उमेश लहरें, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष-भरत खंडेल, समाज सेवक दुकालू लहरें, जगदीश बंसे, कमलेश कुमार,आकाश लहरे, जय किशन लहरे, प्रदीप बंसे, प्रदीप रात्रे सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं एवं समाजजनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और भाईचारे के नारों के साथ हुआ।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *