घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार — चोरी की बकरियों को काटकर बेचने की बात कबूली

घरघोड़ा, रायगढ़ 11 नवंबर 2025। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) घरघोड़ा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ शहर से गिरफ्तार किया है।

प्रकरण के अनुसार, ग्राम अमलीडीह निवासी किसान किशन राठिया पिता स्व. आत्माराम राठिया (उम्र 24 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पास कुल 25 नग बकरी-बकरा हैं। दिनांक 02 नवंबर 2025 की शाम को उसने सभी मवेशियों को घर के कोठा में बांधा था, किंतु अगले दिन 03 नवंबर की सुबह उसने पाया कि 03 बकरियां और 01 बकरा (कुल कीमत लगभग ₹40,000) चोरी हो चुके हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कोठा का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी की थी।

रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ निवासी मोह. नावेद अली पिता मोह. मतीम अली (उम्र 29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, चांदमारी, पॉवर हाउस के सामने, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को चिन्हित किया।

पुलिस टीम ने आरोपी को रायगढ़ शहर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी की गई बकरियों को काटकर मांस के रूप में चिल्हर में बेच दिया है।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13-AR-8463) जब्त की गई। आरोपी को उसके अपराध एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर दिनांक 11 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घरघोड़ा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं आरक्षक उधोराम पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *