
घरघोड़ा थाना में चार नए पुलिसकर्मी पदस्थ, हरीश पटेल रक्षित केंद्र (जिविशा) भेजे गए।
रायगढ़ 12 नवंबर 2025। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिब्यांग कुमार पटेल ने जिले में प्रशासनिक कसावट लाने एवं पुलिस कार्यप्रणाली में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश में निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है।
निरीक्षक रोहित बंजारे को लैलूंगा थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।
उप निरीक्षक गिरधारी साव (जुटमिल) को लैलूंगा थाना प्रभारी बनाया गया है।
घरघोड़ा थाना से हरीश पटेल को रक्षित केंद्र (जिविशा) में पदस्थ किया गया है।
वहीं घरघोड़ा थाने में चार नए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है, जिससे थाना बल को और मजबूती मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तबादला आदेश पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें और जनता से संवाद एवं सहयोग के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें।
देखें तबादला सूची 👇🏼👇🏼





