
रायगढ़, घरघोड़ा 16 नवंबर 2025। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी घरघोड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक काली रंग की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल में नशीली कैप्सूल लेकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की ओर बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।
मुख्य नाकेबंदी प्वाइंट थाना घरघोड़ा मुख्य गेट, लैलूंगा रोड पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (उम्र 28 वर्ष), निवासी डोकरबुड़ा बताया। तलाशी में उसके झोले से कुल 126 स्ट्रीप (प्रत्येक में 8 कैप्सूल) इस प्रकार कुल 1008 प्रतिबंधित नशीली दवा SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवा की अनुमानित कीमत ₹11,188/- तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF डीलक्स (CG 13 AX 6524) कीमत लगभग ₹40,000/- आंकी गई है।
आरोपी द्वारा नशीली दवाओं का अवैध परिवहन एवं बिक्री हेतु रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/25, धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:-
खिलावन दास महंत (28 वर्ष)
निवासी – डोकरबुड़ा, रायगढ़
जप्त सामग्री:-
प्रतिबंधित कैप्सूल: 1008 नग (SPASMO-PROXYVON PLUS)
अनुमानित मूल्य: ₹11,188/-
मोटरसाइकिल: HF डीलक्स CG 13 AX 6524 (मूल्य ₹40,000/-)
कार्रवाई में प्रमुख भूमिका:-
थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू,
एएसआई खेमराज पटेल,
हेड कांस्टेबल अरविंद पटनायक,
कांस्टेबल हरीश पटेल, परमेश्वर पैकरा,
तथा स्थानीय सहयोगी कालिया गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



