
रायगढ़, 23 नवंबर 2025। जिले में रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया का दूसरा चरण शुक्रवार को पूरा हुआ। इस चरण में औराभाटा, दर्रामुड़ा, जोगड़ा, कारीछापार, रिलो और सहजपुरी सहित कुल 6 रेत खदानों का टेंडर खोला गया। प्रशासन के अनुसार, इस चरण में कुल 410 आवेदन प्राप्त हुए।
पहले चरण में 5 खदानों की नीलामी हुई थी, जिनमें से एक खदान को जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
दूसरे चरण में आए आवेदनों का विवरण इस प्रकार रहा—
औराभाटा – 180 आवेदन
दर्रामुड़ा – 64 आवेदन
जोगड़ा – 25 आवेदन
कारीछापार – 64 आवेदन
रिलो – 17 आवेदन
सहजपुरी – 60 आवेदन
कुल आवेदन – 410
कौन-सा खदान किसे मिला?
नीलामी में चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है—
औराभाटा – विशाल केसरी, अकलतरा
दर्रामुड़ा – संतोष देवांगन, कोरबा
जोगड़ा – पंकज पांडे, जांजगीर-चांपा
कारीछापार – हरजिंदर सिंह, बसना
रिलो – राहुल अग्रवाल, रायपुर
सहजपुरी – दीपेश अग्रवाल, रायगढ़
इनमें सिर्फ सहजपुरी रेत खदान ही रायगढ़ जिले के स्थानीय आवेदक (दीपेश अग्रवाल) को मिला, जबकि बाकी सभी खदानें जिले के बाहर के आवेदकों के हिस्से गईं।
राजस्व में हुआ लाभ
जिला प्रशासन को इस नीलामी चरण से लगभग 41 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
पहले चरण की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।



