घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

रायकेरा में भव्य धार्मिक आयोजन, भागवत कथा से फैल रहा धर्म और संस्कार का संदेश

रायगढ़, घरघोड़ा 24 मार्च 2026। ग्राम रायकेरा की पावन धरा पर भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 2026 का आयोजन 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस दिव्य कथा का वाचन श्रद्धेय रोमेश कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा के तृतीय दिवस में पूज्य महाराज श्री ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष एवं भगवान के वामन अवतार की पावन कथाएं भक्तों को श्रवण कराईं। कथा के दौरान “भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम” भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में दान धर्म की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऋषि परंपरा एवं सनातन धर्म में दान की परंपरा हमारे पूर्वजों से चली आ रही है, जिसे हमें आगे भी बनाए रखना चाहिए। साथ ही वामन भगवान की कथा के माध्यम से धर्म, विनम्रता एवं भक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मध्य में सती चरित्र एवं बटुक वामन भगवान की दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उपस्थित भक्तों ने वामन भगवान के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना एवं प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री सोहित साहू एवं श्रीमती सरस्वती साहू हैं, जिनके साथ समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह आयोजन भव्य एवं दिव्य रूप से संपन्न हो रहा है।
अंत में आयोजन समिति द्वारा समस्त भक्तजनों की मनोकामना पूर्ति हेतु राधा रानी सरकार से प्रार्थना करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

बाल विवाह अपराध है, बच्चों के लिए अभिशाप है।

Jane Kurre

जनदर्पण - समाज का आईना, एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ पोर्टल है। इसका उद्देश्य है समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाना और लोगों तक सच्ची व तथ्यपूर्ण खबरें पहुँचाना। यह पोर्टल केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास है। मिशन- भ्रष्टाचार, नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *